रमेश राणा बने भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के दूसरी बार अध्यक्ष, भाजपा मंडल ज्वाली ने जताई खुशी

--Advertisement--

रमेश राणा बने भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के दूसरी बार अध्यक्ष, भाजपा मंडल ज्वाली ने जताई खुशी।

कोटला – स्वयंम

भाजपा नेता रमेश राणा को दूसरी बार भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर में नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर व इंदौरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सियूणी के निवासी हैं और भाजपा में कर्मठ सिपाही के रूप में शुमार किए जाते हैं।

उनकी कर्मठता को देख कर ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर का दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि रमेश राणा के नेतृत्व में भाजपा को चारों विधानसभा हलकों में मजबूती मिलेगी और कांगड़ा चम्बा लोकसभा प्रत्याशी को 2024 के लोकसभा चुनाव बढ़त मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा एवं प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि रमेश राणा का पहला कार्यकाल सराहनीय रहा है और संगठन के लिए वह दिन रात कम पर लगे रहते हैं।

प्रदेश भाजपा ने ज्वली मंडल के कार्यकर्ता रमेश राणा को दायित्व सौंप कर संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है

उधर दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने रमेश राणा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जो विश्वास किया है। उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश की जाएगी।

भाजपा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

रमेश राणा के जिलाध्यक्ष बनने पर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष उत्तम धीमन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, रणजीत सिंह, कमलेश शर्मा, राजकुमार वर्मा, योगेश शर्मा, प्रदीप मुन्ना, जिला पार्षद नर्मदा ठाकुर, रामेश्वर परमार, दुर्गा दास, मुंशी राम, धूनी चंद, चैन सिंह पटियाल,आदि ने बधाई दी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...