रजोल व अनसूई के स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष के नेतृत्व में डीसी के माध्यम से प्रदेश राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजोल व अनसुई गांवों को गज्ज खडड से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। 12 जुलाई जैसी बारिश फिर होने के कारण गांवों को खतरा और बढ़ जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि गज्ज खडड के तेज बहाव से इन गांवों को सुरक्षा प्रदान करने हेतू सीमेंट की दीवार लगाई जाए तथा खडड के बहाव को विपरीत दिशा में परिवर्तित किया जाए, जिससे बारिश होने पर ग्रामीण राहत की सांस ले सकें।

इसी कड़ी में बुधवार को राजोल व अनसुई पंचायतों के ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के शाहपुर अध्यक्ष देशराज चौधरी के नेतृत्व में डीसी कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों में शामिल राजीव कुमार, राजकुमार शर्मा, नवीन कुमार, अतिश कुमार सहित अन्य ने बताया कि गज्ज खडड के विपरीत छोर पर बीएसएफ द्वारा आरसीसी दीवार लगाने से पानी का बहाव राजोल व अनसुई गांवों की तरफ हो गया है।

12 जुलाई को भारी बारिश से हुए नुकसान से लोग सहमे हुए हैं तथा अभी भी बारिश होने पर रात भर जागने को मजबूर हैं। इन दोनों गांवों की सुरक्षा हेतू सीमेंट की दीवार लगाई जाए तथा खडड के बहाव को विपरीत दिशा में मोड़ा जाए। वहीं आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है और भूमि कटाव हुआ है, उनहें मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीणों राजीव कुमार व राजकुमार ने बताया कि गज्ज खडड में बाढ़ के कारण वर्ष 1975 और 1992 में भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन 4 दशक बीतने के बावजूद दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। आप नेता देशराज चौधरी ने बताया कि डीसी कांगड़ा ने उनके पत्र पर कार्रवाई हेतू एसडीएम शाहपुर को आदेश जारी किए हैं।

आम आदमी पार्टी शाहपुर के अध्यक्ष देशराज चौधरी ने कहा कि इन दोनों गांवों की सुरक्षा हेतू सीमेंट की दीवार लगाई जाए तथा खडड के बहाव को विपरीत दिशा में मोड़ा जाए। वहीं आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है और भूमि कटाव हुआ है, उनहें मुआवजा दिया जाए।

गज्ज खडड में बाढ़ के कारण वर्ष 1975 और 1992 में भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन 4 दशक बीतने के बावजूद दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। आप नेता देशराज चौधरी ने बताया कि डीसी कांगड़ा ने उनके पत्र पर कार्रवाई हेतू एसडीएम शाहपुर को आदेश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...