रंगड़ों के हमले से मां-बेटी की मौत, पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत बजरोल के धुंदला गांव में रंगड़ों के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई है। मां और बेटी घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रंगड़ों ने हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

पंचायत प्रधान लता कुमारी ने बताया कि वार्ड नंबर एक के गांव धुंदला में बुधवार शाम विद्या देवी (47) पत्नी मदन लाल और बेटी अंजना कुमारी (20) घास काटने के लिए घर से निकलीं। घास काटते समय रंगड़ों ने दोनों पर हमला कर दिया।

दोनों को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर लाया। चिकित्सकों ने इन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा से भी चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।

जहां गुरुवार शाम को बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि देर रात मां की भी मौत हो गई। मृतक विद्या देवी के पति मदन लाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। अंजना कुमारी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। प्रधान लता कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...