ये मेरी वीट ये तेरी वीट, तो जंगल की आग बुझाए कौन?

--Advertisement--

Image

कोटला – व्युरो

ये मेरी वीट ये तेरी वीट,तो जंगल की आग बुझाए कौन? जी हां! जिला कांगड़ा के अंतर्गत वन उपमंडल कोटला के तहत भाली के नजदीक पेट्रोल पंप के समीप देखने को मिला।

भाली में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात्रि को जंगल में भयंकर आग लगने से लाखों रुपए की वन संपदा व जीव-जंतु जलकर नष्ट हो गए। यह आग पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंच गई। गुरुवार सुबह से ही स्थानीय लोग व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने में काफी जद्दोजहद की लेकिन आग आगे-आगे बढ़ रही थी।

जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने सुबह ही वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा दिया था लेकिन 9 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा, इसलिए बिना विभाग के कर्मचारियों के ही आग बुझाने जंगल में जुट गए।

वनरक्षक के बोल:

जब इस बारे में वनरक्षक अश्विनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने अपने वीट की आग बुझा दी है। अब आग शाहपुर की तरह फैली है तो अब शाहपुर वन वीट के कर्मचारी ही देखेंगे। वन रक्षक का जब नाम जानना चाहा तो उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया।

आरओ कोटला ईश्वर दास के बोल:

वहीं जब आरओ वन उपमंडल कोटला ईश्वर दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फायर सीजन चला है आग लगती रहती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भाली वन की देखरेख के लिए एक फायर वाचर रखा है और अब आग शाहपुर वन विभाग के क्षेत्र में लगी है तो आग को शाहपुर वन विभाग वाले ही बुझाएंगे, यह हमारा क्षेत्र नहीं पड़ता है।

क्या कहते हैं डीएफओ सुमन ओहरी:

इस बारे में डीएफओ नूरपुर सुमन ओहरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...