ये कंपनी देगी 200 युवाओं को रोजगार, ITI Mandi में होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड-ए में 9 जुलाई को सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होगा, जिसमें भाग लेने के लिए 10वीं में 40 प्रतिशत अंक और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।

ये साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए पासआऊट होने वाले प्रशिक्षणार्थियों जैसे फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ऑप्रेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई मेकर, शीट मैटल व्यवसाय में पास अभ्यर्थियों के लिए कंपनी साक्षात्कार लेगी।

इनके साथ-साथ जो प्रशिक्षु लिखित ट्रेड में फाइनल परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वे भी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कंपनी को 200 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...