यूथ कांग्रेस ने लगाए आरोप…सत्ती के इशारे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की थी हाथापाई

--Advertisement--

Image

मंडी, 2 जुलाई : नरेश कुमार

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीन में गाड़ने वाले विवादित बयान के बाद युवा कांग्रेस को उग्र हो गई है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सतपाल सत्ती को युवा कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है। युवा कांग्रेस का कहना है कि यदि सतपाल सत्ती माफी नहीं मांगते हैं तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे और हर विधानसभा में उनका का पुतला जलाया जाएगा।

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल वित्त आयोग अध्यक्ष व भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती इशारे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। इस हाथापाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फाड़ दिए।

उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को काले झंडे दिखाने पर सतपाल सत्ती ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीन में गाड़ देने की बात कही। मीडिया के द्वारा इस धमकी का लाइव वीडियो भी बनाया गया है, सत्ती अब बचने की कोशिश कर रहे हैं।

राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सतपाल सत्ती मौजूदा सरकार में संवैधानिक पद पर आसीन है। यूथ कांग्रेस के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सतपाल सत्ती ने जिस तरह की भाषा का उपयोग यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए किया है, इसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...