
नूरपुर, देवांश राजपूत
नूरपुर में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स संस्था की बैठक एसडीम नूरपुर और डीएसपी नूरपुर के साथ हुई। इस बैठक में नशा निवारण केंद्र में सुधार से लेकर क्षेत्र में बिक रहे नशे पर रोकथाम लगाने के लिए चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज और डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रतन मौजूद थे।बैठक की जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य मनदीप महाजन ने बताया कि इस बैठक में नूरपुर क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नूरपुर में बनाए गए नशा निवारण केंद्र में सुविधाओं के अभाव के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम के समक्ष नूरपुर में एक अच्छी लाइब्रेरी बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया जिससे यहां के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत स्तर पर भी नशा निवारण के लिए योजना बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे निचले स्तर पर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके और नशा बेचने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
