
शाहपुर- नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर एव सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी दीपा मुंशी के दिशा निर्देशों से आज 1-03-2022 को जूम मीटिंग हुई। जूम मीटिंग के माध्यम से जिला कांगड़ा के सभी ब्लॉक् अध्यक्षो के साथ सदस्यता अभियान की बैठक हुई।
बैठक में यह रहे मौजूद
जिसमे कांगड़ा ,चंबा के सदस्यता अभियान के प्रभारी केवल सिंह पठानिया, सहित जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कागड़ा चंबा सदस्यता अभियान प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा जिला के सभी ब्लॉक् अध्यक्षो से सदस्यता अभियान की समीक्षा की। पठानिया ने कहा कि अभी तक कांगड़ा जिला में सभी ब्लॉकों में कितने बूथों की मेम्बरशिप पूरी हो चुकी है और कितनी बची है अगर जो बची है उसको जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। जिससे 2022 के चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जीता कर सरकार बनानी है।
सदस्यता अभियान को पूरा करने के बाद कांग्रेस पार्टी के ट्रेनिंग कैम्प लगाए जाएंगे। कांगड़ा जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्षो ने अपने अपने ब्लॉक् की सदस्यता अभियान की रिपोर्ट रखी जिसमे कांगड़ा जिला में लगभग 80 प्रतिशत मेम्बरशिप पूरी हो चुकी है। पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा में एक लाख कांग्रेस का नया सदस्य बनाया जाएगा।
इस जूम मीटिंग के माध्यम से जिला कांगड़ा के सभी ब्लॉक् अध्यक्षो ने प्रस्ताव पारित किया कि यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के बच्चे फंसे है। उनको प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार जल्द से जल्द घर लाने की नीति तय करे।और प्रदेश के बच्चों को घर बापिस लाया जाए।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओर केंद्र की सरकार देश को प्रदेश के यूक्रेन में फंसे बच्चों को लाने में नाकाम साबित हुई है। ये काम केंद्र की सरकार को बक्त रहते ही करना चाहिए था लेकिन केंद्र की सरकार भारत के फंसे बच्चों के लिए गंभीर नही दिखी। जब बच्चों के माँ बाप ओर विपक्ष ने अबाज़ उठाई तो सरकार हरकत में आई लेकिन अभी सैंकड़ो बच्चे यूक्रेन में फंसे है। उनको जल्द से जल्द घर पहुँचाया जाए।
ये रहे मौजूद
इस बैठक में डॉक्टर गुलशन सदस्यता अभियान कॉर्डिनेटर ,सुरजीत राणा ब्लॉक अध्यक्ष बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर ,अरुण राणा ब्लॉक् अध्यक्ष बिधानसभा सुलह,कैप्टन जीत राम ज्वाला जी ,देवेंद्र जसवंत डडवाल पंचरुखी, मान सिंह ब्लॉक् अध्यक्ष बिधानसभा क्षेत्र नगरोटा, चैन सिंह ब्लॉक् अध्यक्ष बिधानसभा ज्वाली, त्रिलोक चन्द ब्लॉक् अध्यक्ष बिधानसभा क्षेत्र पालमपुर ,सुरिंदर मनकोटिया इंदौरा,हरि ॐ शर्मा देहरा,आदि गणमान्य ब्लॉक् अध्यक्ष मोजूद थे।
