युवा बिजली बोर्ड कर्मी हारा जिंदगी की जंग, रिपेयर के दौरान ट्रांसफार्मर पर लगा था करंट

--Advertisement--

युवा बिजली बोर्ड कर्मी हारा जिंदगी की जंग, रिपेयर के दौरान ट्रांसफार्मर पर लगा था करंट

नाहन, 22 अगस्त – नरेश कुमार राधे

15 अगस्त की रात से पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे 26 वर्षीय बिजली बोर्ड के टीमेट “विशाल कुमार” के निधन की दुखद खबर सामने आई है।

मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे चंबा का रहने वाला “विशाल” जिंदगी की जंग हार गया। इसके बाद समूचे बिजली बोर्ड में शोक की लहर पैदा हो गई है। 15 अगस्त की शाम 26 वर्षीय विशाल ड्यूटी के लिए चिड़ावाली क्षेत्र की कॉलोनी में ट्रांसफार्मर पर बिजली दुरुस्त कर रहा था था।

हाई पावर लाइन में अचानक करंट आ जाने की वजह से “विशाल” को जबरदस्त करंट लगा और वह करीब 30% से 40% तक झुलस गया। जिसके बाद डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया,लेकिन 22 अगस्त  की सुबह वो जिंदगी की जंग हार गया।

मिली जानकारी के मुताबिक विशाल के निधन की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए। साथ ही कच्चा टैंक पुलिस भी पीजीआई पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चंडीगढ़ में कार्रवाई करती कच्चा टैंक पुलिस

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने फोन पर एमबीएम न्यूज नेटवर्क को बताया कि सुबह अचानक ही विशाल की तबीयत खराब हो गई। बताया ये भी जा रहा है कि विशाल को सर्जरी के लिए ले जाने की तैयारी कर ली गई थी।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को यशवंत विहार कॉलोनी में भी एक बिजली कर्मी को करंट लगा था, लेकिन उसकी हालत प्राथमिक उपचार में ही स्थिर हो गई थी। इस समूचे प्रकरण में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता के स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...