ज्वाली – शिवू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले गांव भलाड़ के युवा अकृत चौहान ने अपने जन्मदिन पर स्वर्गीय दादा झंडू राम की याद में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में मां सरस्वती की प्रतिमा विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति की स्थापना की। इस मोके पर छात्र छात्राओं के द्वारा पूरा परिसर भक्तिमय गीतों से गुंजायमान हो उठा।
इस संबंध में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित होने से हम सभी लोग काफी खुश हैं। सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापना से पूजन अर्चन होगी और इस शिक्षा के मन्दिर व इसमें पढ़ने वाले बच्चों का उत्थान होगा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर मनोज धीमान, नरेंद्र चौहान रणजीत सिंह, कैप्टन शेशी, देवेंद्र चौहान स्कूल स्टाफ के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

