युवतियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला पूर्व सैनिक अरेस्ट, पुलिस ने सिद्धबाड़ी से किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

उपमंडल बड़सर की लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा उनकी तस्वीरों को लगाकर बदनाम करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने कांगड़ा जिला के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शिकायत आई थी कि एक व्यक्ति काफी समय से लड़कियों को परेशान कर रहा है। शिकायत के बाद जब उसे ट्रेस किया गया तथा उससे संपर्क साधा गया तो उसने उल्टा पुलिस को चैलेंज कर डाला कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, क्योंकि वह आईटी एक्सपर्ट है।

बड़सर पुलिस ने सिद्धबाड़ी धर्मशाला निवासी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोप है कि उसने बड़सर की रहने वाली काफी लड़कियों को अश्लील मैसेज किए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगाकर अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करके उन्हें प्रताडि़त और बदनाम कर रहा था।

इसकी शिकायत बड़सर पुलिस थाना में करवाई गई और पुलिस ने एक्शन लेते हुए व्यक्ति की लोकेशन को ट्रेस करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त व्यक्ति इरादतन अपराधी है और बड़सर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने...

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...