युवक पर डरा-धमका कर दुष्कर्म करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

--Advertisement--

युवक पर डरा-धमका कर दुष्कर्म करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

महिला थाना बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है।

युवती ने अपनी शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ क्वार्टर में रहती है।

करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद युवक ने उसके मोबाइल पर उसे फोन करना शुरू कर दिए।

एक दिन युवक उसे अपने दोस्त के क्वार्टर में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा मारपीट भी की। डरा-धमका कर युवक ने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया।

युवती ने डर के मारे अपनी बात किसी को नहीं बता पाई। जब युवक की मनमानी बढ़ती गई तो उसने हिम्मत रख अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल 

डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...