युवक ने पैदल जा रही युवती से की छेड़खानी, मामला दर्ज

--Advertisement--

युवक ने पैदल जा रही युवती से की छेड़खानी, मामला दर्ज

शिमला, 09 मई – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में राह चलती एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सिरफिरे युवक ने युवती से छेड़खानी की और इसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज भी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

26 वर्षीय युवती द्वारा ढली पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी सहेली के साथ शिमला के संजौली स्थित गुरुद्वारे से बस स्टॉप संजौली की ओर पैदल आ रही थी।

तभी शाम के समय अचानक पीछे से एक व्यक्ति ने उसके कंधे और पीठ को छुआ और कहा कि मैं तुम्हें जानता हूं। मैंने आपको फेसबुक पर देखा है, आप जिस क्षेत्र से हो, मैं भी वहीं से हूं। आरोपी ने अपना नाम कुलदीप बताया।

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ छोटा शिमला जाने वाली निजी बस में चढ़ गई। आरोपी कुलदीप उसी बस में बैठ गया और उन्हें गंदे इशारे और गालियां देने लगा और संजौली से छोटा शिमला तक उनका पीछा करता रहा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने ढली पुलिस स्टेशन में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354-डी, 509 व 294 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...