शुक्रवार को पन्ना लाल को उल्टी होने लगी। धर्मपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पन्ना लाल की मौत हो गई। पन्ना लाल की मृत्यु कैसे हुई, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
मण्डी, नरेश कुमार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के बनवारकलां में 26 वर्षीय युवक पन्ना लाल की शुक्रवार रात को अचानक मौत हो गई है। पन्ना लाल ने तीन दिन पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था। शुक्रवार को पन्ना लाल को उल्टी होने लगी।
धर्मपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पन्ना लाल की मौत हो गई। पन्ना लाल की मृत्यु कैसे हुई, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।