यहां घर में अचानक लग रही जगह-जगह आग, परिवार परेशान

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर की पंचायत कंडवाल के वार्ड नंबर-5 में एक घर में अचानक जगह-जगह आग लगने से पूरा परिवार सदमे में है। आग पिछले 5 दिनों से कुछ देर में घर के विभिन्न हिस्सों में लग रही है।

पीड़ित ओंकार सिंह पुत्र सुखिया राम वार्ड नंबर-5 निवासी कंडवाल ने बताया कि उनके घर में पिछले 3 दिनों से विभिन्न जगहों पर आग लग रही है। आग कैसे लग रही है उन्हें पता नहीं चल रहा है।

कंडवाल के उपप्रधान सुच्चा सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर गए तो पाया कि घर में जगह-जगह पर सामान बिखरा पड़ा था जोकि राख हो चुका था।

एसआई कंडवाल मोहिंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें कंडवाल के प्रधान का फोन आया और इस घटना की जानकारी दी।

घटना को देख फोरैंसिक टीम को फोन किया और फोरैंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल पर तथ्य जुटाए गए। और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...