
पालमपुर – नवीन शर्मा
हिमाचल प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल शिमला द्वारा घोषित जी ऍन ऍम अंतिम वर्ष के परिणाम में नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छत्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
मिस यशिका भट्ट सुपुत्री कृष्ण कुमार ने प्रदेश में नौवां एवं कॉलेज में पहला स्थान हासिल कर कॉलेज एवं स्टाफ का नाम रोशन किया ।
कॉलेज के चेयरमैन भुवनेश सूद , मैनेजिंग डायरेक्टर विशारद सूद, प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने मिस यशिका भट्ट एवं उनके परिजनों को बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
