यशवंत सिंह छाजटा के आग्रह के बाद तत्काल प्रभाव से जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी को किया भंग

--Advertisement--

Image

शिमला,15 मार्च,जसपाल ठाकुर 

.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला शिमला कांग्रेस कमेटी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा के आग्रह के बाद तत्काल प्रभाव से जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

यशवंत सिंह छाजटा ने आज यहां बताया कि उक्त निर्णय अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी में कुछ नए ऊर्जावान लोगों को स्थान देने व कार्यकारणी के पुनर्गठन को लेकर लिया गया है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण की कार्यकारिणी के विस्तार और इसके पुनर्गठन की आवश्यकता जताई जा रही थी।उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इसका आग्रह कांग्रेस अध्यक्ष से किया जिसे उन्होंने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर दिया।

छाजटा ने बताया कि जल्द ही जिला शिमला कांग्रेस कार्यकरणी का गठन नए सिरे से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जो लोगकिसी कारणवश  संगठन की गतिविधियों के लिए समय नही दे पा रहें है उन्हें समानपूर्वक भार मुक्त किया जाएगा,जिससे नए ऊर्जा वान कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया जा सकें जोकि आगामी पार्टी की गतिविधियों व 2022 के चुनावों के मद्देनजर अति आवश्यक भी है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...