मौसम ने बदली करवट, पर्वत श्रृंखलाओं पर ताज़ा हिमपात

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू व चम्बा की पर्वत श्रंखलाओं पर ताजा हिमपात हुआ है। वहीं राजधानी शिमला सहित मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली व डल्हौजी में मौसम बर्फबारी के अनुकूल बन गया है। शिमला में सैलानी सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 6 दिसम्बर तक शिमला में मौसम का पहला हिमपात हो सकता है। मौसम के तेवरों से राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है और विभिन्न शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 6 दिसम्बर तक मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है। 3 से 6 दिसम्बर को बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले 5 दिन बारिश-बर्फबारी का दौर चलने के आसार हैं। 3 दिसम्बर को निचले, मध्य और उंचे पहाड़ी क्षेत्रों में गरज की संभावना है। 4 दिसम्बर को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शूष्क रहेगा जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 5 व 6 दिसम्बर को बारिश-बर्फबारी होगी।

रोहतांग के बाद अब दारचा से आगे जाने पर प्रतिबंध

मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए पहले ही बंद कर दिया है जबकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी अब दारचा से आगे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोहतांग दर्रा बंद होने के चलते पर्यटक लाहौल के कोकसर व सिस्सू में बर्फ के दीदार को दस्तक दे रहे हैं। मनाली घाटी में भी बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गई है। बर्फबारी होने की सूरत में पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ेगा। डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि अब लाहौल में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

चम्बा प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चम्बा के डीसी दुनी चंद राणा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। उधर, डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि अटल टनल रोहतांग तक का मार्ग हर समय खुला रखने के प्रयास करें। सोलंग में बचाव चौकी स्थापित करने को कहा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...