मोहित की चमकी किस्मत, Dream 11 पर टीम लगाकर रातोंरात बना लखपति

--Advertisement--

सुंदरनगर – डॉली चौहान

इंडियन प्रीमियर लीग यानी (IPL) में पहाड़ के युवा लगातार Dream 11 में भाग लेकर लखपति और करोड़पति बन रहे हैं। इससे पहले भी कई लोग Dream 11 में टीम बनाकर विजेता बन चुके हैं।

अब मंडी जिला के सुंदरनगर के फागला निवासी मोहित Dream 11 में टीम बनाकर लखपति बने हैं। जिसके बाद उनके परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

मोहित ने बीते रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले मैच से पहले 39 रुपए लगाकर एक बेहतर टीम का चयन किया।

मैच समाप्त होने के बाद मोहित दूसरे रैंक पर रहा जिससे उसके Dream 11 अकाउंट में 10 लाख की राशि आ गई। टैक्स कटने के बाद मोहित के खाते में 7 लाख की राशि आ गई है।

वहीं, Dream 11 में 10 लाख की राशि जीतने के बाद मोहित काफी खुश नजर आ रहा हैं। मोहित सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में बीबीए का द्वितीय वर्ष का छात्र है। मात्र 20 साल की उम्र में ही मोहित ने Dream 11 में 10 लाख की राशि जीती है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मोहित ने बताया कि वह पिछले करीब 1 वर्ष से Dream 11 में टीम बनाकर खेल रहा है। बीते रविवार को उसने सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबले से पहले Dream 11 में एक बेहतर टीम का चयन किया।

जब मैच समाप्त हुआ तो वह दूसरी रैंक पर रहा। मोहित ने बताया कि वह इस राशि को नेक व सामाजिक कार्य में खर्च करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...