मोहाली से दबोचा 7 लाख ठगने वाला, पॉलिसी के नाम पर अधीक्षण अभियंता को लगाया था चूना

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के मोहाली से काबू किया। आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी मोहन सिंह रावत के रूप में की गई है।

गौरतलब है कि जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान द्वारा एक निजी बीमा कंपनी की पॉलिसी खरीदी गई थी, जिसके प्रीमियम वह समय अनुसार अदा कर रहे थे।

इसी बीच इसी बीमा कंपनी में नियुक्त मोहन सिंह रावत ने अधिकारी के पास पहुंचकर एकमुश्त प्रीमियम जमा करवा कर अधिक लाभ मिलने की बात कही, जिसके चलते नरेश धीमान ने मोहन सिंह रावत को 6.94 लाख रुपए प्रीमियम जमा करवाने के लिए दे दिए, लेकिन मोहन सिंह रावत ने इन पैसों को कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं करवाया।

जांच पड़ताल करने पर अधिकारी को पता चला कि एक मुश्त प्रीमियम जमा करवाने पर किसी भी प्रकार का कोई लाभ बीमा कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा और न ही उनसे लिया गया पैसा कंपनी के कार्यालय में जमा कराया गया है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत सौंपी।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...