मोदी सरकार गांव गरीब और किसान के लिए समर्पित- निरंजन भारती 

--Advertisement--

Image

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में लिया मां का आशीर्वाद

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

केंद्रीय उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री निरंजन भारती ने आज मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उसके उपरांत पत्रकारों के साथ मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने आप में देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां पर आ कर मन को असीम शांति की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा की मोदी सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं इसलिए ही वे हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए हैं। यहां पर कई बैठकों का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार गांव गरीब और किसान के लिए समर्पित सरकार है। इस सरकार ने गरीब लोगों के बारे में सोचा है। उनको सुविधाएं उपलब्ध करवाए हैं।

गरीबों को शौचालय ,पक्के मकान ,रसोई गैस सिलेंडर, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, निशुल्क भोजन और अन्य कई योजनाओं के माध्यम से राहत प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि उनके विभाग में पारदर्शिता बढ़ाई गई है। वर्ष 2014 से पहले राशन की क्वालिटी की शिकायतें आती थी परंतु अब क्वालिटी को इंप्रूव किया गया है। अब जो भी खाद्यान्न उपलब्ध होते हैं उनमें क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इसके अलावा भी यदि कोई उपभोक्ता किसी प्रकार की शिकायत करना चाहे तो जिला और उपमंडल स्तर पर कई शिकायत केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया की देश की संस्कृति को बचाने के लिए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनुकरणीय कार्य किए हैं। चाहे राम मंदिर मुद्दा रहा हो या धारा 370 हटाने का मामला रहा हो, देश की जनता की आवाज को मोदी सरकार ने ईश्वर की आवाज मानकर उसका अनुसरण किया है। और आगे भी इसी क्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ जिला कांगड़ा भाजपा के अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ,जिला देहरा के भाजपा महामंत्री एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय, जिला भाजपा व्यापार मंडल के संयोजक सुनील बंसल ,मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर ,मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...