मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है, अबकी बार 400 पार: डॉ. राजीव बिंदल

--Advertisement--

डॉ. राजीव बिंदल बोले: भाजपा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भाजपा के इतिहास में और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, 2004 से 2014 तक कांग्रेस के 10 साल भ्रष्टाचार: डॉ. बिंदल

शिमला – नितिश पठानियां

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भाजपा के इतिहास में और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

2004 से 2014 तक कांग्रेस के 10 साल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, आतंकवाद, माओवाद और अर्थिक दिवालियेपन के रहे बनाम 2014 से 2024 मोदी सरकार के गरीब कल्याण, सुशासन, आर्थिक विकास और भ्रष्टाचार उन्मूलन के रहे। देश इनमें तुलना करके 2024 के चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार को साकार करेगा।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में ज्ञान (GYAN) पर मोहर लगाई अर्थात G For गरीब, Y for यूथ, A for अन्नदाता, N for नारी शक्ति। भाजपा ने संकल्प लिया कि गरीब कल्याण, नारी सम्मान, नारी उत्थान, युवा विकास और किसान कल्याण के लिए मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और संकल्प दोहराया कि अबकी बार 400 पार।

डाॅ0 बिन्दल ने राहुल गांधी की यात्रा में दिए जा रहे वक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां मोदी जी राम को राष्ट्र निर्माण का आधार मान रहे हैं वहीं राहुल गांधी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जाति, धर्म, सम्प्रदाय से जोड़कर देश को खंडित करने का षड़यंत्र कर रहे हैं।

जन-जन के आराध्य श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का गांधी परिवार ने सदैव विरोध किया। स्व0 जवाहर लाल नेहरू ने राम मंदिर में ताला लगवा दिया। बाद में श्री राम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे डाली और जब 500 साल के संघर्ष के बाद भारत की आत्मा का पुनर्जागरण शुरू हुआ है तो राहुल गांधी इसका डटकर विरोध कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अधिवेशन में संकल्प लिया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और अगले 5 वर्षों में भारत की आर्थिकी को दुनिया में तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है जिससे गरीब कल्याण के लिए, युवा विकास के लिए, किसान उत्थान के लिए, नारी शक्ति के लिए और देश के विकास के लिए प्रचुर मात्रा में धन उपलब्ध रहेगा और यह सब सिर्फ मोदी के नेतृत्व में संभव है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...