मोदी को मंडी न आ पाने का मलाल, दिल्ली से ही वर्चुअली मंडी की युवा संकल्प रैली को किया संबोधित

--Advertisement--

Image

शिमला – रजनीश ठाकुर

मोदी को मंडी न आ पाने का मलाल, के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी नहीं आ सके, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली से ही वर्चुअली मंडी की युवा संकल्प रैली को संबोधित किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हिमाचल का अहम योगदान रहा है, जिससे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि मैंने खुद मंडी पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते आ नहीं सके। इसका उन्हें मलाल है, लेकिन हिमाचल मेरा दूसरा घर है और यहां के लोगों से बेहद लगाव है, ऐसे में कोई मौसम या मुसीबत इसमें बाधा नहीं बन सकती।

बता दें कि पड्डल मैदान में होने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा की संकल्प रैली में बारिश ने खलल डाल दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिगड़ैल मौसम की वजह से यहां नही आ पाए।

उधर, युवा संकल्प रैली के लिए जनता का खूब जोश देखने को मिल रहा है। पड्डल मैदान में आयोजित हो रही रैली के लिए प्रदेश भर से लोग मंडी पहुंचे हैं। हालांकि हल्की बारिश ने थोड़ा खलल जरूरी डाला है, मगर जनता का जोश बढ़ता ही जा रहा है। रैली में पहुंचे नेताओं को उनके समर्थक कंधों पर उठाकर आगे बढ़ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...