मोदी की रैली में जा रहे पांगी के युवक की मौत, लाहुल-स्पीति के सिसु में पेश आया दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिसु में एक सडक़ हादसे में पीएम की रैली में जा रहे एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक को एक वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे युवक घायल हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी है कि उक्त युवक विधायक जियालाल कपूर के काफिले में पीएम की रैली में शरीक होने जा रहा था कि घाटी के सिसु के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल उपचार के पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान शाम सिंह उर्फ बिट्टू निवासी करयूनि चचरवास पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी है कि उक्त व्यक्ति पांगी घाटी के विधायक जियालाल कपूर के काफिले में एचआरटीसी की बस में जा रहे थे कि यहां बीच रास्ते में बस खराब हो गई, उसे वापस भेज दिया गया यात्रियों को दूसरी बस में बिठा कर मंडी भेज दिया गया ।

सिसु में जब बस यात्रियों को भोजन करवाने के लिए रुकी तो इस दौरान युवक सडक़ पार कर रहा था और सामने से एक अज्ञात वाहन आया और उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...