मोदी और जयराम सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं पर डाला बोझ – वनीता वर्मा

--Advertisement--

Image

देश और प्रदेश में महिला का सश्कितकरण कांग्रेस की देन

शिमला – नितिश पठानियां

महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस की ही देन है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकारों ने ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में पंचायतीराज सिस्टम और इसमें भी महिलाओं को पंचायतीराज में 33 फीसदी आरक्षण को देना कांग्रेस सरकार की पहल थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने ही देश में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थानों में आरक्षण देकर उनकी विकास में भागीदारी सुनिश्चित की थी।

इसकी बदौलत ही आज हिमाचल में पंचायतीराज संस्थानों में पचास फीसदी से ज्यादा महिलाएँ चुनकर आ रही हैं। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण संभव हुआ है। यही नहीं प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं की शिक्षा को सुधारने के लिए भी कई कदम उठाए। लड़कियों के लिए निशुल्क शिक्षा की सुविधा भी कांग्रेस सरकार की देन है।

इसका परिणाम है कि आज हिमाचल में लड़कियां उच्च हासिल कर रही हैं। हिमाचल के उच्च शिक्षण संस्थानों में सिंगल गर्ल चाइल्ड को रिजर्वेशन की व्यवस्था भी पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने की थी। इससे लड़कियों की शिक्षा को बल मिला है।
दूर-दराज इलाकों में स्कूल और कालेज खोलकर वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने तक शिक्षा का विस्तार किया।

इससे लड़कियों को घरद्वार पर शिक्षा हासिल करने का मौका मिला, लेकिन विडंबना है कि जयराम सरकार ने पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के समय में खोले गए कई शिक्षण संस्थानों को बंद कर  ग्रामीण इलाकों में बच्चों, विशेषकर लडकियों को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया।

वनीता वर्मा ने कहा है कि बीते पांच सालों में हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। दुराचार की घटनाओं में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। यही नहीं भाजपा राज में हत्या के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने भाजपा नेत्री से कहा है कि वह बताएं कि पिछले पांच सालों में महिलाओँ पर अत्याचारों और अपराधों पर जयराम सरकार ने कदम उठाए।

वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को गारंटी दी कि राज्य में सरकार पर बनने पर हर महिला के खाते में हर माह 1500 रुपए जमा किए जाएंगे। इससे महिलाओं को इस मंहगाई की दौर में बहुत राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस समेत अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा कर आम गृहणियों पर मंहगाई का भारी बोझ डाला है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...