मोटरसाइकिल चालक ने बच्चे को टक्कर मार किया घायल

--Advertisement--

Image

चलवाड़ा में घटित हुई घटना, केस दर्ज

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन चलवाड़ा में मोटरसाइकिल चालक द्वारा 9 वर्षीय बच्चे को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 9 वर्षीय संगम चौधरी पुत्र अशोक कुमार निवासी चलवाड़ा स्कूल से वापिस घर लौट रहा था कि चलवाड़ा में मोटरसाइकिल (एचपी 54डी-2263) के चालक विशाल पुत्र जोगिंदर सिंह ने उसे मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी जिसके चलते संगम बुरी तरह से चोटिल हो गया।

स्थानीय लोग संगम को सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार हेतु ले आए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौका पर पहुंची तथा संगम के पिता अशोक कुमार के बयान कलमबद्ध किए। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने संगम को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी टांडा में रैफर कर दिया।

एएसपी नूरपुर डॉ सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल बच्चे संगम के पिता अशोक कुमार के बयान पर मोटरसाइकिल चालक विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...