मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंच गए IGMC, औचक निरीक्षण

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा विभाग और ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आईजीएमसी में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने मरीज़ों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार कर रही है।

सरकार का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अन्य राज्यों का रुख न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...