मैक्लोड़गंज, वार्ड नम्बर-2 कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित 13 अप्रैल 2021 की मध्यरात्रि तक लागू रहेंगी पाबंदियां

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

उपमंडलाधिकारी (नागरिक), धर्मशाला, डॉ. हरीश गज्जू ने भारतीय दंड संहिता कीे धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए के हयात रेजेंसी, मोहाल मैक्लोड़गंज, वार्ड नम्बर-2, नगर निगम, धर्मशाला को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि हयात रेजेंसी, मोहाल मैक्लोड़गंज, वार्ड नम्बर-2 में कोविड-19 के 17 मामले पाये जाने पर हयात रेजेंसी, मोहाल मैक्लोड़गंज, वार्ड नम्बर-2, नगर निगम, धर्मशाला को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके साथ ही पूरे वार्ड नम्बर-2 को बफर जोन बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में प्रवेश और निकास बिंदु चिन्हित किये गये हैं और कंटनेमंेट जोन से कोई भी व्यक्ति या वाहन आवाजाही नहीं कर सकेगा। चिकित्सा आपात स्थिति और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए किसी एक मार्ग से आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। आपातकालीन सेवाओं के लिए कंटेनमेंट जोन की परिधि से बाहर जाने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का विवरण दर्ज किया जाएगा।

सभी प्रवेश व निकासी द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी तथा परिधि नियंत्रण से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाईजेशन की जायेगी। कंटेनमेंट जोन में कोई कार्यालय और होटल नहीं खोले जाएंगे और न ही कोई निर्माण कार्य हो पायेगा। कंटेनमेंट जोन के लोग आपात चिकित्सा परिस्थितियों को छोड़ कर अन्य समय में घर से बाहर नहीं निकल पायेंगे। कंटेनमेंट  जोन के सभी निवासियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गये हैं और 13 अपै्रल, 2021 मध्यरात्रि तक लागू रहेगें। उन्होंने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर आईपीसी-1860 की धारा 269, 270 और 188 के तहत कारवाई की जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...