मैं खुद कांगड़ा से हूं, कांगडा को एक ही मंत्री मिलने के सवाल पर बोले-सीएम सुक्खू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन दिन के कांगड़ा दौरे पर पहुंचे हैं. वह नुरपूर में तीन दिन तक मौजूद रहेंगे. सोमवार को जब वह धर्मशाला पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सवाल किए.

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कांगड़ा को एक ही मंत्री मिला तो उन्होंने कहा कि कांगड़ा को मुख्यमंत्री मिल गया और क्या चाहिए? मैं खुद कांगड़ा से हूं. विकास कांगडा का होना चाहिए.

बकौल सुक्खू, चौधरी चन्द्र कुमार को अनुभवी होने के चलते दो विभाग दिए गए हैं. हमें तो विकास देखना है. आने वाले समय में कांगडा में विकास नज़र आएगा. सीएम ने कहा कि इस मसले पर आगे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा के बारे में सोचेंगे.

क्यों कांगड़ा को लेकर उठ रहे सवाल

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा सबसे बड़ा सियासी जिला है. यहां 15 विधानसभा सीटें हैं, जो पार्टी यहां सबसे अधिक सीटें जीतती है, वही सरकार बनाती है. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है.

कांग्रेस ने यहां 15 में से 10 सीटें जीती हैं. लेकिन मंत्रिमंडल में यहां से केवल एक ही विधायक को जगह मिली है, जबकि शिमला में कांग्रेस 7 सीटें जीती हैं और वहां से तीन मंत्री बनाए गए हैं. इस बात को लेकर कांगड़ा में सियासी नाराजगी देखने को मिल रही है.

राहुल की यात्रा को लेकर सीएम पहुंचे कांगड़ा

सीएम ने कहा कि 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी, यह यात्रा विधायक मलेन्द्र राजन के विधानसभा क्षेत्र मे पंहुचेगी.

तैयारियों का जायजा लेने के लिए हम खुद पंहुचे हैं और मेरा यह मानना है कि राहुल गांधी की तीन हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा, जो चार माह पहले शुरू हुई थी, अब उसका समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा.

हिमाचल के सभी लोग इस यात्रा में उत्साह के साथ चलने को तैयार हैं. राहुल गांधी लगभग 23 किलोमीटर हिमाचल प्रदेश के में पैदल मार्च करेंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा से संबंधित और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...