मेले में गए युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बुधवार सुबह भुंतर उपमंडल के अंतर्गत कुटियाआगे नामक स्थान पर एक शव बरामद हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना भुंतर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।

मृतक की पहचान वेदराम निवासी जिआ भुंतर के रूप में हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही रही है। सामने आए एक फुटेज में मृतक वेदराम और एक अन्य दोस्त नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दियार रोड़ पर पड़ने वाले पिपलाआगे गांव में एक मेला था। मृतक भी वहां गया हुआ था। बुधवार सुबह कुटिआआगे नामक स्थान पर एक कॉटेज के समीप शव बरामद हुआ।

शव पर चोट के निशान भी पाए गए है। मृतक के परिजन व रिश्तेदार इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल के डेड हाउस में रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...