बंजार बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, जीप की चपेट में आने से महिला की मौत

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

बंजार बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप बस स्टैंड से 50 मीटर दूर बिजली दफ्तर के समीप ड्राइवर द्वारा खड़ी की गई थी।

चालक जीप से नीचे उतर कर गाड़ी के टायर में पत्थर लगाने की कोशिश कर रहा था कि अचानक जीप आगे की तरफ चल पड़ी।

जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, जीप बड़ी तेजी से बस स्टैंड के समीप जहां रेलिंग समाप्त होती है, वहां दुकानों के पास एक महिला को टक्कर मारते हुए पलट गई।

जीप की चपेट में आई महिला को स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल बंजार ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

महिला की पहचान निर्मला देवी (42) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव नाली के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में कुछ लोगों ने भाग कर जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप के ड्राइवर ने जीप में चढ़कर गाड़ी को रोकने का काफी प्रयत्न किया लेकिन वह जीप के अंदर जाने में कामयाब नहीं हुआ और जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे की सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी अस्पताल में घायल महिला का उपचार करवाने के लिए मदद की। वहीं बंजार पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मृतक महिला अपनी रिश्तेदारी में किसी धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने के बाद वापस अपने घर जा रही थी कि अचानक यह हादसा हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...