मेला ग्राउंड परौर में 26 अप्रैल को होगा रोजगार मेले का आयोजन, 35 से 40 नामी कंपनियां लेगी साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी है कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 26 अपै्रल, 2022 को मेला ग्राउंड परौर, नजदीक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, परौर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मेले में हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों की 35 से 40 नामी औद्योगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न पदों के लिए पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.फार्मा, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, बीबीए, बी.टेक आईटी, एमटेक आईटी, बीसीए, एमसीए पास अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता की प्रतिलिपियों, 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...