
पुलिस ने पूछा तो बोले-सॉरी अब नहीं नाचेंगे
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट्स पर अक्सर सैलानियों के हुड़दंग के मामले सामने आते रहते हैं. यहां पड़ोसी राज्यों से आए सैलानी नियमों की अवेहलना करते रहते हैं.
ताजा मामला शिमला का है. यहां पर रिज मैदान पर सैलानियों के शोरशराबा और मस्ती करने का मामला सामने आया. काफी देर बाद पुलिस पहुंची तो सैलानियों को थाने ले गई. साथ ही सभ्यता का पाठ भी पढ़ाया.
जानकारी के अनुसार, शिमला के शिमला के रिज मैदान की घटना है. यहां पर सैलानियों ने बड़ा स्पीकर लगाकर नाचना शुरू कर दिया. इस दौरान बड़ी संख्य़ा में सैलानी जुटने लगे और शोर शराबा होने लगा.
काफी देर बाद पुलिस पहुंची और सैलानियों को रोका. साथ ही रिज मैदान पर धारा 144 तोड़ने पर शिमला पुलिस ने सैलानियों को खूब फटकार लगाई.
इस दौरान कुछ सैलानी बहस करने लगे तो पुलिस म्यूजिक सिस्टम के साथ उन्हें कंट्रोल रूम लेकर गई. सैलानियों को इस दौरान कानून का पाठ पढ़ाया और फिर चेतावनी देकर छोड़ भी दिया.
दरअसल, रिज मैदान पर बिना अनुमति के काफी संख्या में स्पीकर पर ऊंची आवाज में म्यूजिक लगाकर डांस कर रहे थे. ये टूरिस्ट पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से थे. लगभग 20 मिनट तक डांस पार्टी चलती रही. जब पुलिस ने फटकार लगाई तो माफी मांगने लगे और कहा कि अब नहीं नाचेंगे.
यहां शादी चल रही है-पुलिस
शिमला पुलिस ने म्यूजिक बंद कराते हुए कहा कि इस जगह बिना परमिशन के गाना बजाना बैन है. साथ ही कहा कि यहां किसी की शादी नहीं हो रही, जो इस तरह जश्न मनाया जा रहा है.
इस पर सैलानी म्यूजिक बंद होने पर पुलिस से बहस बाजी करने लगे. पुलिस ने सैलानियों से कहा कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह म्यूजिक चलाने पर मनाही है, इस नियम का पालन कीजिए.
गौरतलब है कि हिमाचल में शिमला, मनाली सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट्स पर सैलानियों की हुड़दंगबाजी देखने को मिलती रहती है. इन स्थानों पर आए दिन सैलानियों औऱ स्थानीय लोगों में मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं.
