मेडिकल कॉलेज में मरीज के खाने में कीड़े, हड़कंप

--Advertisement--

Image

नाहन, 13 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर मुख्यालय नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की बड़ी कथित लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में स्वस्थ होने की उम्मीद में भर्ती मरीजों को ऐसा खाना परोसा जा रहा है, जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। मामला मेडिकल कॉलेज की मेस से जुड़ा है।

अस्पताल के आर्थो वार्ड में उपचाराधीन मरीज ने बताया कि रविवार दोपहर उसे मेस से खाना मिला था, इसमें साफ़ साफ़ कीड़े नजर आ रहे थे। गिरिपार के चड़ेऊ के रहने वाले मरीज के तीमारदार सुनील ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और चिकित्सक को दी।

उपचाराधीन मरीजों में हड़कंप मच गया व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेस कर्मचरियों व व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने लगे। कॉलेज प्रशासन ने मेस कर्मचारियों को फटकार लगाकर इतिश्री कर ली। चूंकि मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन खाने में कीड़े होने के आरोप से साफ़ मुकर सकता था लिहाजा मरीज के तीमारदार ने 27 सेकंड का वीडियो भी बना लिया।

उधर, मेस प्रभारी राहुल ने मीडिया को बताया कि मरीजों को खाना परख कर दिया जा रहा है। न्यूट्री सोयाबीन में कीड़े निकले है, जो पैकिंग सामग्री है। सामान की सप्लाई आती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को पूरी तरह से जांच करके ही खाना परोसा जा रहा है।

उधर, मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड़ ने मीडिया के सवाल पर बताया कि कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओवरहालिंग की आवश्यकता है। अधिकारी अरसे से डटे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...