मेडिकल कॉलेज चंबा में सुविधाएं न मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में लोगों को सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए आज बारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया।

ये प्रदर्शन मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया। इस दौरान सरकार व मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं जुटाने और कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग की गई।

धरने की अगुवाई कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने आरोप लगाया कि चम्बा मेडिकल कॉलेज में लोगों को पर्याप्त दवाई सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही। वहीं मेडिकल कॉलेज से रोगियों को निजी लैब में विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हमीरपुर व बिलासपुर जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज को 4 करोड़ तक सालाना बजट दिया जा रहा है जबकि जिला चम्बा को मात्र डेढ़ करोड़ रूपए मुहैया करवाए जा रहे हैं जबकि जिला चम्बा आकांक्षी जिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने चम्बा में करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से सरोल में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनाया है लेकिन सुविधाओं के अभाव में लंबे समय से नए भवन में विभाग शिफ्ट नहीं किए जा रहे हैं।

जय सिंह ने कहा की अगर सरकार मेडिकल कॉलेज की तरफ ध्यान देकर लोगों को विभिन्न सुविधाएं नहीं देती तो भविष्य में फिर से लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...