मेजर विजय सिंह मनकोटिया वोले कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज, नहीं करेंगे उसकी सवारी

--Advertisement--

Image

मेजर विजय सिंह मनकोटिया वोले कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज, नहीं करेंगे उसकी सवारी, पंजाब की अस्थिरता का हिमाचल में भी पड़ेगा असर

स्टाफ- रिपोर्ट 

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ईमानदार व कर्मठ नेता हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने के बयान से हलचल है।

प्रदेश में उपचुनाव है और 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंजाब की घटना का असर उत्तर भारत व अन्य राज्यों में पड़ेगा। कैप्टन ने कांग्रेस से असंतुष्ट अन्य नेताओं के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की बात की है। ऐसे में लगता है कि वर्तमान में कांग्रेस पूरी तरह से अपने पतन की ओर है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने टीएमसी का दामन थामा है, अन्य जगह भी ऐसा ही चल रहा है।

ऐसे में देश में कांग्रेस के दोफाड़ होने का खतरा बन गया है। प्रदेश में भी कांग्रेस इसका खमियाजा भुगतेगी क्योंकि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में भी बंटी हुई है। मनकोटिया रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मनकोटिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू एक देश द्रोही है।

सिद्धू के कारण पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश व हिमाचल को भी सिक्योरिटी थ्रेट है। पाकिस्तान व चाइना सिद्धू का प्रयोग करके देश में खलबली मचाना चाहते हैं। राष्ट्र स्तर पर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा वह भी एक पूर्व फौजी हैं और सभी पूर्व फौजी कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन करते हैं उन्हें स्पोर्ट करते हैं।

मेजर मनकोटिया ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा के कुछ नेताओं ने उनके घर पर एक पत्र भेजा है, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व पार्टी के प्रदेश प्रभारी को भी भेजा है। उन्होंने पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि इस पत्र में बताया गया है कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में से 13 सीटों पर परिवारवाद ही है।

पहले पिता विधायक थे अब उनके बेटे विधायक हैं व बनने की तैयारी में हैं, जबकि कार्यकर्ताओं को वो मान सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से लोगों ने पत्र के माध्यम से पार्टी के भीतर क्या चल रहा है, उसको जाहिर किया है।

मनकोटिया ने कहा उनका मानना है कि कांग्रेस में बड़े सुधार की जरूरत है। कैप्टन के इस्तीफे से उत्पन्न घटनाक्रम अच्छा संकेत नहीं है। 10-15 दिनों में कैप्टन पार्टी की घोषणा करेंगे। जमानत पर छूटे लोगों को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। राजनीति का शुद्धिकरण करना है तो इसके लिए यह जरूरी है।

मनकोटिया ने कहा कि मैं अभी मैदान में हूं। भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है। अलग पार्टी बनाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इसके लिए कुछ विधायक व पूर्व विधायक व अन्य लोग उनके संपर्क में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...