मुस्लिम एंकर-मॉडल ने किया पाकिस्तानी सेना का महिमा मंडन, बोली-गायत्री मंत्र भी बुलावाया जाता है, पुलिस थाने में शिकायत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की एक मुस्लिम युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। आरोप है कि युवती ने भारत पाकिस्तान के के बीच हुए तनाव को लेकर एक वीडियो शेयर किया था और साथ ही कमेंट गायत्री मंत्र पर भी कमेंट किया। गौरतलब है कि मॉडलिंग और एंकरिंग करने वाली युवती जिले के सुजानपुर के टिहरा की रहने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार, सुजानपुर थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दी गई। हिंदू संगठन से जुड़े प्रकाश सड़ियाल, सुरेश रांगडा, मनीष चौहान, सोमदत्त शर्मा, अंकुश शर्मा, सूरज ठाकुर, अधिवक्ता हिमांशु शर्मा और सोनू गुप्ता सहित कई लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवती ने देश की एकता और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है।

शिकायत में कहा गया है कि युवती खुद को एंकर बताती हैं और उसने हाल ही में फेसबुक पर टाइम्स ऑफ कराची नाम के पेज का एक वीडियो शेयर किया। शिकायत में कहा गया कि इस पोस्ट में युवती ने भारतीय सेना को नीचा दिखाने की कोशिश की। साथ ही कमेंट में गायत्री मंत्र को लेकर भी कमेंट किया।

गौलतलब है कि युवती ने अपनी पोस्ट को फेसबुक पेज से हटा दिया है। इसके अलावा, लाइव आकर भी बात की थी, जिसे भी रिमूव कर दिया है। वहीं, बिलासपुर जिले के सदर थाने में भी युवती के खिलाफ शिकायत दी गई है।

थाना प्रभारी राकेश धीमान के बोल

थाना सुजानपुर प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...