मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देहरा ट्रक यूनियन का यह ट्रक ईंटें लेकर देहरा की ओर जा रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रक चालक के अनुसार,राधास्वामी सत्संग घर के पास पहुंचते ही ट्रक के ब्रेक अचानक कमजोर पड़ने लगे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए और स्थिति को संभालने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत पहले गियर में डाल दिया, लेकिन ब्रेक पूरी तरह फेल हो चुके थे, जिससे उतराई में गाड़ी की रफ्तार बढ़ती गई और तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अन्य चालकों ने हाईवे की खस्ताहाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मौके पर मौजूद ड्राइवर महिंदर, आर्ची, अंकु, सोनू और सतपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस तीखे मोड़ पर लगाए गए रोलर क्रैश बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

लोगों का कहना है कि टूटे हुए क्रैश बैरियर गाड़ियों को सुरक्षित रखने की बजाय उन्हें अधिक नुक्सान पहुंचा रहे हैं। इनकी तुलना में मिट्टी से बनी दीवारें (डंगे) हादसों को रोकने में ज्यादा कारगर थीं। स्थानीय लोगों और चालकों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि इन टूटे हुए क्रैश बैरियरों की या तो तुरंत मुरम्मत करवाई जाए या फिर इन्हें पूरी तरह हटाकर कोई ठोस विकल्प तैयार किया जाए ताकि भविष्य में जानमाल का नुक्सान न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...