मुख्यमंत्री शगुन योजना व बेटी है अनमोल योजना के तहत कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे चैक

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत साढे चार लाख रुपए के चैक और एफ डी लाभार्थियों में बांटे गए। आज बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत खब्बल में एक कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के अधीन लाभ राशि के चेक और एफ डी माननीय मंत्री चंद्र कुमार द्वारा लाभार्थियों में वितरित किए गए।

शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की विवाह होने वाली बेटियों को 31000 रुपए की सहयोग राशि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी जाती है जबकि बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों को ₹21000 की एफ डी विभाग द्वारा दी जाती है। इन दोनों योजनाओं के पात्र लाभार्थी आंगनबाड़ी केंद्र में अपने पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन समय पर जमा करवा कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...