मुख्‍यमंत्री बोले, फतेहपुर से फतह चाहिए फ‍िर जीत का जश्‍न भी यहीं मनाएंगे, क्षेत्र को दीं कई सौगात

--Advertisement--

Image

फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा पचास साल सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्‍या किया है यह बताना चाहिए। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें।

फतेहपुर- अनिल शर्मा

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा पचास साल सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्‍या किया है यह बताना चाहिए। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें।

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा ने हमेशा काम किया और यह इसी बात का परिणाम है कि लोग भाजपा के साथ हैं। 2022 में भी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में कुछ विकास भले ही रुका। लेकिन अब विकास को गति प्रदान की गई है, उन्होंने कहा कोरोना को लेकर कांग्रेस सवाल उठाती रही है पर अपने इतने वर्षों के कार्यकाल में वह कुछ भी नहीं कर पाई है।

मुख्‍यमंत्री ने फतेहपुर को कई सौगात दीं। सीएम ने रे में सब तहसील और रैहन कॉलेज को पीजी करने की घोषणा की। विभिन्न सड़कों के रखरखाव के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएचसी रे में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। बरोह स्कूल जमा दो होगा, नांगल पटवार सर्कल बनेगा, रविदास मंदिर के लिए 10 लाख, नगोह ओर कुडाल खड्ड का चैनलाइ‍जेशन होगा।

सीएम ने कहा फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा पहले भी फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी और आगे भी ऐसे ही विकास जारी रहेगा। उन्होनो ने कहा प्रदेश में लोग भाजपा के पक्ष में हैं, जो कि उन्होंने अपने हाल ही के दौरों के दौरान देखा है। आने वाले समय में प्रदेश में उपचुनाव भी होने जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा इस बार सरकार को फतेहपुर से फतेह चाहिए, ओर हम यहीं पर जीत का जश्न भी मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की ओर से एक बार फिर से जनमंच की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान फतेहपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किए। इसके बाद सीएम ने लाभार्थी सम्मलेन को संबोधित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, सरवीण चौधरी सहित विधायक रीता धीमान, राजेश ठाकुर, कृपाल परमार मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...