मुख्यमंत्री ने पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो किया जारी 

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया। उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे।

पर्यावरण कैलेंडर में 21 दिसम्बर, 2024 और 21 दिसम्बर, 2025 के मध्य पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 दिनों को मनाने के लिए 50 प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा दी गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

नए लान्च किए गए स्वर्ण जयंती लोगो को एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाएं 21 दिसम्बर, 2024 को स्वच्छता अभियान चलायेंगे।

स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनवरी 2025 के अंतिम पखवाड़े या फरवरी 2025 के प्रथम पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, मलिन्द्र राजन, हरदीप बावा, नीरज नैय्यर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, एचपीपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...