मुख्यमंत्री जसराम ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना पर किया दुख प्रकट

--Advertisement--

Image

कहा कुछ तथाकथित लोगों के हौसले वह हिम्मत बढ़ती जा रही हैं और घटना को खुलेआम अंजाम दे रहे, बोले सबको पता था महाराष्ट्र सरकार में उद्धव ठाकरे का गठबंधन ज्यादा दिन नही चलेगा

धर्मशाला – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना दुख प्रकट करते हुए कहा है कि पिछले कुछ अर्से से देखने में आ रहा है कुछ तथाकथित लोगों के हौसले वह हिम्मत बढ़ती जा रही हैं और किसी भी घटना को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। इस भ्रम को रोकने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस षड्यंत्र में और कितने लोग शामिल हैं और उनके आने वाले समय में क्या प्लानिंग है इन सभी चीजों को लेकर पूरी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान बुधवार देर शाम धर्मशाला पहुंचे। वही इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नारी को नमन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे वह लाभार्थियों से ऑनलाइन के माध्यम से बातचीत भी करेंगे धर्मशाला पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया।

जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा में बढ़ते कॉविड 19 के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरे देश में कोविड के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। कोरोना का यह दौर भी ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और एक वक्त के बाद यह ठहर जाएगा।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में फ्लोर टेस्ट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले दिन से ही मालूम पड़ रहा था कि जो गठबंधन वहां पर हुआ है वह बहुत विपरीत विचारधारा का हुआ है।

शिवसेना जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ रही और जब तक बाल ठाकरे थे तब तक उन्होंने सिद्धांत पर राजनीति की और कोई भी सरकारी दायित्व ग्रहण खुद नहीं किया, लेकिन उनके जाने के पश्चात उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनना भी स्वीकार किया तथा बेटे को मंत्री भी बनाया और सत्ता के लोग में जो एक गठबंधन गलत तरह से किया उससे पहले दिन से यह धारणा थी कि वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगरेट में ठगों का नया खेल, सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा...

हिमाचल: तीन साल बाद महिला ने खोला बैंक लाॅकर, आरोप- 400 ग्राम सोना गायब

हिमखबर डेस्क  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य बाजार बिलासपुर...

हिमाचल में 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया

हिमखबर डेस्क  सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश...

हिमाचल में बदले लीज नियम, 40 साल सीमा तय; हिमुडा को 80 साल की छूट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने भूमि पट्टा नियमों में...