मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रखेंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांग : संजय गुलेरिया

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

आज राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने विकास खंड कार्यलय नगरोटा सूरियां में पहुंच कर पेन डाउन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना।

सजंय गुलेरिया ने कहा कि मुझे इन्हीं के विभाग से कुछ अनुभवी पदाधिकारी से बड़ी गहराई से इनकी समस्या को समझने का मौका मिला। मैं समझता हूं कि इनकी समस्या बिल्कुल सही व जायज है। औऱ मेरा खुद का मानना है कि इनका वित्तिय बोझ सरकार के ऊपर बिल्कुल नहीं पड़ेगा।

गुलेरिया ने कहा कि साधारण सी मांग है कि इन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए। ताकि यह विभागिय कर्मचारी माने जाए। और जो भी इनकी सुख सुविधा होती है वो भविष्य में इनको मिलती रहे।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं किसी ने इनकी मांग को सीनियर अधिकारी स्तर पर सही ढंग से रखा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं इनको विश्वास दिलाता हूं कि अभी धर्मशाला में माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर इनकी समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। ओर पूरी कोशिश करूंगा कि जो इनकी माँग है उसका तुरन्त समाधान हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...