मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्‍लू में किया इट राइट मेला का आगाज, स्‍वच्‍छ भोजन खाने का दिया गया संदेश

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक दिवसीय इट राइट मेला का आगाज़ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज़ादी के अमृत मोहत्सव की थीम को लेकर यह मेला आयोजित किया गया है और इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छा खाना खाने का संदेश देना है। उन्‍होंने कहा पहले के खान पान और मौजूदा समय में काफी बदलाव आ गया है। लेकिन इसमें ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा  कि आधुनिकता की दौड़ में हम पौष्‍टिकता को भूल गए हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा खानपान मैं पौष्टिकता उपलब्ध न होने के कारण कई तरह की बीमारियां मानव शरीर में लग रही हैं। उन्होंने कहा खानपान में पौष्टिकता की कमी होने के कारण कई तरह के रोग मधुमेह टीवी कुपोषण जैसे कई रोग लग जाते हैं। इसलिए खानपान में ध्यान देने की जरूरत है।

इस मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधयाक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मेला में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और यहां लगे खाद्य स्टाल का भी अवलोकन किया। जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाईं। मेले में अलग-अलग कंपनियों द्वारा भी अपने उत्पाद लगाए गए।

इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा अच्छा खाद्य वस्तुओं का सेवन करने का संदेश दिया। सूत्रधार कला संगम कुल्लू के कलाकारों ने इस मौके पर कुलवी नाटी पेश की। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान हर मंडल के पदाधिकारियों से मंडी जाने का ब्यौरा मांगा। इस दौरान हर मंडल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्यक्रम में आने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...