
नूरपुर – देवांश राजपूत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
मंगलवार को वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अपने जाच्छ स्थित कार्यालय में सीएम दौरे की तैयारी को लेकर मंडल महिला मोर्चा की रैली की अध्यक्षता की।
इस मौके पर राकेश पठानिया ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर 2 जून को नूरपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम के नूरपुर दौरे को लेकर लोगों में भारी जोश है।
उन्होंने कहा कि नूरपुर इलाके में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने महिला मोर्चा को अभी से सीएम के दौरे की तैयारी में जुट जाने की अपील की।
उन्होंने महिला मोर्चा को राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने की अपील की।
इस मौके पर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीक्षा पठानिया, जिला परिषद सदस्य अर्पणा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परविंदर सहोत्रा, जिला आईटी सेल की प्रभारी अंजलि शर्मा, पार्षद शिवानी शर्मा व मीनाक्षी देवी, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबली देवी, बीडीसी की चेयरमैन कुसुम देवी, भाजपा नेत्री रंजना शर्मा व मंडल महामंत्री अनुराधा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
