मुख्यमंत्री के आग्रह पर चुनाव आयोग ने 1500 के फॉर्म भरने की दी मंजूरी – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने ठारू पंचायत के ललेटा गांव के बूथ में जनता के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश की भाजपा पार्टी के नेता जितना भी जोर लगा ले, वह कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुरूप महिलाओं को हर माह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि को नहीं रुकवा सकती।

सरकार ने पिछले वर्ष स्पीति घाटी से इसकी शुरूआत की थी और इस वर्ष पहले लाहौल घाटी में इसे शुरू किया तथा अप्रैल माह से राज्य की 9 लाख पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मिलने थे लेकिन भाजपा ने निर्वाचन आयोग के पास जाकर इसे रोकने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वायदे पर कायम है।पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि इसकी अनुमति नहीं मिली तो जून महीने में 2 महीने के 3 हजार रुपए एक साथ जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं इसके लिए फार्म भरें व कार्यालय में जमा करवाएं। यदि फार्म नहीं लिए जाते तो कांग्रेस विधायकों के पास फार्म जमा करवाएं।

पठानिया ने कहा कि जैसे पीएम किसान निधि योजना है, उसी तर्ज पर महिलाओं के लिए राज्य सरकार यह राशि जारी कर रही है। जब पीएम किसान योजना की किस्त जारी की जा सकती है तो फिर महिलाओं के लिए राशि जारी क्यों नहीं करने दी जा रही है।

आज चुनाव आयोग ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि के लिए बाले फार्म भरने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिससे प्रदेश में महिलाओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ने लड़ी ओर आज प्रदेश की महिलाओं की जीत हुई है।

प्रदेश भाजपा पार्टी के नेताओ ने प्रदेश की महिलाओं को सम्मान निधि रोकने के लिए पर पूरा जोर लगाया लेकिन मुँह की खानी पड़ी। आज प्रदेश भर में पात्र महिलाएं 1500 रुपये मिलने बाले फार्म भर सकती है और जमा करवा सकती है।

पठानिया ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा हमेशा महिलाओं के खिलाफ खड़ी हुई है। जब जब काँग्रेस की सरकारों ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई तब तब भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ उन योजनाओं का विरोध किया।

काँग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए सस्ती गैस रसोई के लिए 450 रुपये सिलेंडर दिया केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको बढ़ा कर 1200 रुपये करके महिलाओं पर बोझ डाल दिया।भाजपा सिर्फ महिलाओं की हितेषी बनने का ढोंग रचती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...