मुख्यमंत्री का SP को लात मारने वाला PSO फिर चर्चा में, महिला ने मारपीट की दर्ज करवाई प्राथमिकी, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड के दौरान चर्चा में आए मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) बलवंत कुमार पर महिला से पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला ने उनके खिलाफ पुलिस थाना औट में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस थाना औट के तहत बालीचौकी निवासी कुशला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 मार्च को साढ़े बारह बजे वह अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान बलवंत उसकी जमीन पर जेसीबी मशीन चलाने लगा। उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह झगड़ा करने लगे। इसके बाद बलवंत ने महिला का रास्ता रोका और उसकी पिटाई कर दी।

आरोप लगाया है कि महिला का बेटा राजेंद्र कुमार बचाने के लिए आया तो बलवंत ने उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर बलवंत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...