मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने पत्रकार राज कुमार धलारिया के निधन पर व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिव्य हिमाचल के नेरचौक, जिला मण्डी से संवाददाता राज कुमार धलारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज कुमार धलारिया 50 वर्ष के थे।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज कुमार धलारिया लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राज कुमार धलारिया के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...