मुंबई वापिस लौटे क्रूज की तलाशी में फिर मिली ड्रग्‍स,  हिरासत में लिए गए 6 और लोग

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार की सुबह उस पोत के मुंबई वापस पहुंचने पर उसकी पूरी तलाशी ली। एनसीबी अफसर ने बताया गया है कि सोमवार को हुई इस तलाशी में भी क्रूज से बड़ी मात्रा में ड्रग्‍स बरामद की गई है, साथ ही मामले में 6 अन्‍य को भी हिरासत में लिया गया है। यह ड्रग्‍स क्रूज शिप के ऊपरी डेक और कमरों से बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी को सोमवार को जानकारी मिली कि पोत दो दिन बाद शहर लौट आया है, इसके बाद उसके अधिकारी टर्मिनल पहुंचे और उसकी तलाशी शुरू की।

छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन के साथ इतना ड्रग्स हुआ बरामद

इस दौरान अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे।

आर्यन खान के अलावा इन आरोपियों की भी हुई पहचान

एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, आर्यन खान के अलावा आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है। आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को रविवार को एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...