मिस्टर फ्रेशर तरुण तो रितिका बनी मिस फ्रेशर, द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएड फ्रेशर पार्टी पर डीजे की धुनों पर थिरके प्रशिक्षु।
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,रैत में बीएड के एससीए के सौजन्य से सत्र 2023-25 की फ्रेशर पार्टी (आओ एक साथ मिलकर शुरुआत करें ) बड़ी धूम- धाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवती सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालन कर की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने मुख्ययातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
बीएड द्वितीय बर्ष के छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसमें मॉडलिंग भी करवाई गई।
जिसमें मिस्टर फ्रेशर तरुण को चुना गया जबकि मिस फ्रेशर रितिक को चुना गया और मिस्टर पर्सेनालिटी अभिलाष जबकि मिस पर्सनालिटी मुस्कान को चुना गया।
विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा ने मुख्यतिथि व आए हुए समस्त प्रशिक्षुओं ,अतिथियों का स्वागत किया। वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समा बांधा।
वहीं प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने सभी बच्चों को बधाई दी। वहीं डॉ बीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक ने कहा कि माता सरस्वती आपके अंग संग है।
हम अपने लक्ष्य को कठिन परिश्रम और मेहनत से प्राप्त कर सकते है कर्म के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। सभी बच्चों को बधाई वशुभकामनाएं दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानियां, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, सहित समस्त अध्यापक वर्ग एवं सभी अतिथिगण उपस्थित रहे l

